वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रभर में हुआ भव्य आयोजन
PM SHRI GGIC Dauliya आज पूरे देश में महान राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने का स्मरण समारोह बड़े हर्ष और गौरव के साथ मनाया गया। यह अमर गीत, जिसे बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने वर्ष 1875 में रचा और बाद में अपनी प्रसिद्ध कृति आनंदमठ (1882) में शामिल किया, भारत के स्वतंत्रता संग्राम का प्रेरणास्रोत रहा है।
